फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugar mill workers started hunger strike

कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल- 27वें दिन भी कर्मचारियों का धरना रहा जारी

Wed, 09 Nov 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill workers started hunger strike
चीनी मिल कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल में कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर मंगलवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी। वहीं, धरना 27वें दिन भी जारी रहा।
दरअसल, चीनी मिल कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर 13 अक्तूबर को हड़ताल शुरू कर दी थी। पहले यह धरना मिल के अंदर चल रहा था, लेकिन चार दिन पूर्व मिल ने धरना देने वाले कर्मचारियों के अंदर प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस वजह से कर्मचारियों ने मिल गेट पर धरना शुरू कर दिया था। वहीं, दो दिन पहले 80 कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर चीनी मिल में कार्य शुरू कर दिया। कई बार वार्ता होने के बावजूद कोई निष्कर्ष नहीं निकलने पर कर्मचारियों ने मंगलवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी।

कर्मचारियों का कहना था कि मिल प्रबंधन हठधर्मिता पर कायम है। इस कारण वे भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर हुए हैं। उधर, मिल के अध्यासी विपिन चौधरी का कहना है कि कर्मचारियों से बातचीत की जा रही है। उन्हें समझाया जा रहा है कि काम पर लौट आएं। इसके बाद ही उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। हालांकि कर्मचारी समझने को तैयार नहीं हैं, प्रयास जारी हैं। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में नटवर सिंह, देवेंद्र तोमर, बलराम तोमर, हरिमोहन मलिक, युद्धवीर, रवींद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed