फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sugar mill mein kisan par firing

शुगर मिल में किसान पर पिस्टल से फायर झोंका

Mon, 18 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
sugar mill mein kisan par firing
शुगर मिल में किसान पर पिस्टल से फायर झोंका, बाल-बाल बचा
विज्ञापन

बागपत। शुगर मिल में गन्ना तौलने आए दो किसानों में ट्रैक्टर-ट्राली आगे निकालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक किसान ने फोन कर अपने तीन-चार साथियों को पिस्टल और रायफल लेकर मिल में बुला लिया। उन्होंने किसान के साथ मारपीट की। पिस्टल से फायर झोंक दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।

सरूरपुर कलां गांव निवासी पंकज कुमार ने तहरीर में बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्राली से सहकारी चीनी मिल बागपत में गन्ना तौलने आया था। मिल में ट्रैक्टर-ट्राली आगे निकालने को लेकर बाघू गांव के एक किसान से झगड़ा कर दिया। उसके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। विरोध करने पर उसने फोन कर तीन-चार साथियों को बुला लिया। उसके साथी पिस्टल व रायफल लेकर मिल में पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी है। आरोप है कि पिस्टल से उस पर फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गोली की आवाज सुनकर मिल में लोगों की भीड़ लग गई। हमलावर हथियार लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित ने एक को नामजद व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed