फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Suffocating breath in polluted air, having trouble breathing

प्रदूषित हवा में घुट रहा दम, सांस लेने में हो रही परेशानी

Sat, 12 Dec 2020 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Suffocating breath in polluted air, having trouble breathing
बागपत। प्रदूषण के कारण हवा के बिगडे़ स्तर से लोगों का दम घुट रहा है। सांस लेने में परेशानी के साथ-साथ आंखों में जलन व एलर्जी की समस्या से लोग परेशान है। चिकित्सकों का कहना है कि जहरीली हवा सांस के मरीजों के लिए घातक है। प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य है। चिकित्सक आंखों का बचाव करने के लिए नियमित चश्मे का प्रयोग करने की सलाह दे रहे है। शनिवार को एक्यूआई 258 से बढक़र 292 पहुंच गया है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनो में एक्यूआई कम होने से लोगों को कुछ राहत महसूस हुई थी, मगर शनिवार को एक्यूआई बढ़ गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रदूषण के कारण लोग घरों से निकलने से कतरा रहे है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि प्रदूषण के कारण सांस व आंख संबंधी परेशानी बढ़ जाती है। प्रदूषण से बचाव के लिए नियमित मास्क का प्रयोग करना चाहिए। प्रदूषण से आंखों का बचाव करने के लिए ताजे पानी से आंखों को धोकर चश्मे का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने आंखों में जलन अथवा एलर्जी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एक्यूआई की स्थिति
12 दिसंबर 292
11 दिसंबर 258
10 दिसंबर 354
09 दिसंबर 361
08 दिसंबर 409
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed