फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Subject teachers in madrasas for the development of Hindi

हिंदी के विकास के लिए मदरसों में भी विषय शिक्षक

Tue, 31 Aug 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Subject teachers in madrasas for the development of Hindi
हाफिज मनव्वर - फोटो : BARAUT
हिंदी हैं हम
विज्ञापन

मदरसा शिक्षक बोले, हिंदी देश की भाषा, इसके विकास के लिए प्रयास करने की जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। अमर उजाला की पहल पर हिंदी के विकास के लिए मदरसे भी आगे आ रहे हैं। वैसे तो मदरसों में अरबी और उर्दू के साथ हिंदी भी पढ़ाई जाती है। मदरसे से जुड़े लोगों का कहना है कि यह एक अच्छी पहल है। हिंदी भाषा हमारे देश की मातृ भाषा है और इसे सभी को जानना चाहिए। बल्कि इसके विकास के लिए अलग से भी प्रयास किए जाने की जरूरत है। इसमें मदरसे भी बेहतर भूमिका निभा सकते हैं।
मदरसा इदारा फैज ए मसीहुल उम्मत हाफिज मुनव्वर का कहना है कि वैसे तो हिंदी भाषा मदरसों में पढ़ाई जा रही है। मदरसों के कार्यालय के अभिलेख हिंदी और उर्दू दोनों ही भाषाओं में तैयार किए जाते हैं। मदरसे के पाठ्यक्रम में जो हिंदी विषय शामिल है, उसे पढ़ाने और सिखाने के लिए और बेहतर किया जा सकता है। मगर, इसके लिए मदरसों को हिंदी शिक्षकों की जरूरत है। सरकार को चाहिए कि कम से कम जो अनुदानित मदरसे हैं, वहां यह व्यवस्था की जाए तो बहुत बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन

हाफिज जाहिद ने कहा कि हिंदी को बेहतर बनाने और विकास के लिए अच्छी तालीम की जरूरत है। जो आलिम है या मदरसों पढ़ाने वाले शिक्षक हैं, वो अगर मदरसे के बच्चों को अलग से हिंदी की ट्यूशन दें तो अच्छा काम हो सकता है। हिंदी भी बहुत आसान भाषा है। थोड़ी सी कोशिश से इसके विकास के लिए और बेहतर हो सकता है। वैसे तो मदरसों में एक विषय के तौर पर हिंदी पढ़ाई भी जा रही है, मगर उलमा की थोड़ी कोशिश से इसे और विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती सखाउल्लाह का कहना है कि वैसे तो हिंदी हमारे मुल्क की राष्ट्र भाषा के साथ साथ आम बोलचाल की भी भाषा है। हमारे मदरसे में अरबी उर्दू के साथ हिंदी भाषा भी बच्चों को पढ़ाई जा रही है। मरकजी व सूबाई हुकूमत सरकारी कार्यों में हिंदी को प्राथमिकता दे तो इसके प्रचार प्रसार में काफी मदद मिलेगी। अमूमन मदरसे के छात्र भी हिंदी और उर्दू भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उनमें और रुचि पैदा करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed