फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Subhash Valmiki honored by wearing a turban

सुभाष वाल्मीकि का पगड़ी पहनाकर सम्मान

Tue, 08 Mar 2022 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Subhash Valmiki honored by wearing a turban
बिनौली के न्यू ऐरा स्कूल में सुभाष बाल्मीकि कमाला को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते लोग। - फोटो : BARAUT
वाल्मीकि समाज की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। न्यू ऐरा वर्ल्ड स्कूल में मंगलवार को वाल्मीकि समाज की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें 96 गांव के चौधरी बनाए गए सुभाष वाल्मीकि कमाला को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि वाल्मीकि समाज सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्तर पर पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज संगठित होकर शिक्षा की ओर ध्यान दें। अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर अधिकारों को पाने के लिए संघर्ष करें, भाकियू उनके साथ है। पूर्व राज्य मंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि देश और समाज के विकास में वाल्मीकि समाज का बड़ा योगदान रहा है। अब इसके राजनीतिक उत्थान की जरूरत है। रालोद उनकी हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद मेरठ मुकेश पारचा ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य महबूब अलवी, सतपाल ढाक, संदीप धामा, बिजेंद्र वाल्मीकि, अनीश कुरैशी, राकेश वाल्मीकि, सुरेंद्र सिंह, रामभज, सुमित सौदाई, राकेश सौदाई, सन्नी सूद, राजेंद्र, अक्षय, शिवा सौदाई, आकाश, सौराज, ओमप्रकाश, सुभाष, बरनावा, सतपाल, संदीप, चौधरी तेजपाल गुर्जर, भोपाल, लोकेंद्र, संतरा, रमन चौधरी, सौरभ, नीशू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुभाष बाल्मीकि के चौधरी बनने का विरोध किया
बिनौली। बरनावा गांव में मंगलवार को वाल्मीकि समाज के लोगों एक बैठक आयोजित की। इसमें उन्होंने सुभाष बाल्मीकि कमाला को समाज के 96 गांव का चौधरी बनाने का विरोध किया। सतीश वाल्मीकि बरनावा ने कहा कि सुभाष स्वयं को 96 गांव का चौधरी बनने का दावा कर रहा है। वर्षों से समाज की 96 गांव की चौधराहट बरनावा में रही है। स्वर्गीय जनेश्वर वाल्मीकि बरनावा उनके समाज के चौधरी थे। उनके बाद सहेंद्र वाल्मीकि बरनावा को समाज ने कार्यवाहक चौधरी नियुक्त किया।समाज के लोग जल्द ही बरनावा में सम्मेलन आयोजित कर सर्व सम्मति से अपने समाज के 96 गांव के चौधरी का चुनाव करेंगे। बैठक की अध्यक्षता महंतीराम धिगान और संचालन कृष्णपाल वाल्मीकि ने किया। बैठक में सोमपाल, राधेश्याम, भोपाल, धर्मपाल, रोशन, सत्ते, प्रेमपाल, चांदराम, मंगल, गौरव, बिजेंद्र, सतपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed