{"_id":"61a715e9659aaa04f0272ce9","slug":"sub-registrar-begins-investigation-of-allegations-of-taking-rs-kahkra-news-mrt566936045","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा तहसील के सब रजिस्ट्रार की बैनामा कराने के नाम पर रूपये लेते हुए वायरल वीडियो के मामले मे जांच हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा तहसील के सब रजिस्ट्रार की बैनामा कराने के नाम पर रूपये लेते हुए वायरल वीडियो के मामले मे जांच हुई शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। खेकड़ा तहसील में सब रजिस्ट्रार पर रुपये लेने के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी एडीएम ने शिकायतकर्ता से आठ दिसंबर को साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है।
खेकड़ा तहसील के सब रजिस्ट्रार का दो सप्ताह पूर्व बैनामे के नाम पर पांच हजार रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसमें खेकड़ा निवासी अधिवक्ता सुधीर धामा उन्हें बैनामा कराने के लिए 5000 रुपये देते हुए नजर आ रहे थे। अधिवक्ता ने तभी इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी सब रजिस्ट्रार की शिकायत की थी। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सब रजिस्ट्रार को खेकड़ा तहसील से हटाकर एआईजी स्टांप बागपत कार्यालय से संबद्ध कर दिया था। इस प्रकरण में अब जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी एडीएम अमित कुमार ने अधिवक्ता सुधीर धामा को आगामी आठ दिसंबर को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा है। सुधीर धामा का कहना है कि वह निर्धारित तिथि पर जांच अधिकारी के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे।