फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sub health center in dilapidated buildings, at the treatment chaupal

जर्जर भवनों में उप स्वास्थ्य केंद्र, उपचार चौपाल पर

Fri, 26 Nov 2021 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Sub health center in dilapidated buildings, at the treatment chaupal
बागपत। जिले में 11 उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन जर्जर हो चुके है। हालात है कि चिकित्सकों और कर्मियों को बैठने के लिए भी ग्रामीणों का सहारा लेना पड़ रहा है। कहीं चौपाल तो कहीं ग्रामीण के घर में बैठ कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैय्या करानी पड़ रही है। इसके अलावा 17 उप स्वास्थ्य केंद्र किराए के भवनों में चल रहे है।
विज्ञापन

जिले के छपरौली ब्लॉक में असारा प्रथम व द्वितीय, बड़ौत ब्लॉक में बडका व हिलवाडी, बागपत ब्लॉक में निवाड़ा, पिलाना ब्लॉक में सलावतपुर खेड़ी व खट्टा प्रहलादपुर, खेकड़ा ब्लॉक में निरोजपुर, लहचौड़ा व गढ़ी कलंजरी और बिनौली ब्लॉक में पिचौकरा के सब सेंटर की बिल्डिंग जर्जर घोषित हो चुकी है। इसके अलावा छपरौली ब्लॉक में आदर्श नंगला शेरपुर, सिलाना, नांगल, सोंटी, बड़ौत ब्लॉक में ख्याजा नंगला, लोहड्डा, बोहला, इब्राहिमपुर माजरा, शबगा, बिनौनी ब्लॉक में हजूराबाद गढ़ी, बागपत ब्लॉक में लधवाड़ी, पिलाना ब्लॉक में मवीखुर्द, खिंदौडा, लुहारा, हबीबपुर नंगला और खेकड़ा ब्लॉक में अहमदपुर नंगलाबढ़ी व डगरपुर में उप स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन किराए के भवनों में हो रहा है। जिला कम्यूनिटी कार्यक्रम प्रबंधक नौशाद ने बताया कि किराए पर चल रहे एक उप स्वास्थ्य केंद्र का किराया तीन हजार रुपये है। किराए के उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए तीन कमरे, शौचालय, बाथरूम, पानी और बिजली की व्यवस्था की अनिवार्यता है। केंद्र का बिजली का बिल का भुगतान विभाग के अटाइड फंड से किया जाता है।
विज्ञापन

शासन को निर्माण का भेजा प्रस्ताव
जिला कार्यक्रम प्रबंधक डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले में किराए पर चल रहे 17 उप स्वास्थ्य केंद्र और जर्जर हो चुके 11 उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण पर 1554 लाख रुपये की धनराशि का प्रस्ताव तैयार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एक उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए जिला स्तर पर साढे़ 55 लाख रुपये की राशि का अनुमोदन तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन स्तर पर स्वीकृति मिलने पर उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन का निर्माण कराया जाएगा। भवन निर्माण प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed