{"_id":"5e3c564e8ebc3ee60a4f96df","slug":"stuffed-cakes-in-the-cemetery-itself-baraut-news-mrt4676208132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान में ही थाप दिए उपले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान में ही थाप दिए उपले
विज्ञापन
कब्रिस्तान में ही थाप दिए उपले
बड़ौत। खड़खड़ी गांव के कब्रिस्तान में थाने गए उपलों से ग्रामीणों को मृतकों के शव दफनाने में परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन कार्रवाई नहंी कर रहा है, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
खड़खड़ी गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर कुछ लोग कई माह से उपले थाप रहे हैं। इसके चलते ग्रामीणों को शव दफनाने में परेशानी हो रही है। इस समय हालात यह है कि कब्रिस्तान की भूमि पर इतने उपले थापे गए है कि शव दफनाने के लिए जगह कम पड़ रही है। ग्रामीण लगातार कब्रिस्तान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। इसको लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बृहस्पतिवार को गांव में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीएम से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेगा। इस दौरान इस्लाम, आबिद, सलीम, जाहिद, राहुल, सोनू, बिल्लू, शकील, मेहरबान मौजूद रहे।