{"_id":"60f068ff8ebc3e859e063102","slug":"study-in-37-council-schools-will-be-done-on-the-lines-of-convent-baghpat-news-mrt5475203158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवेन्ट की तर्ज पर होगी 37 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवेन्ट की तर्ज पर होगी 37 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवेन्ट की तर्ज पर होगी 37 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई
बागपत। जिले के 37 परिषदीय विद्यालयों में कांवेन्ट विद्यालयों की तर्ज पर शिक्षण कराया जाएगा। सबसे अधिक छपरौली के 11 विद्यालयों में सत्र शुरू होने पर स्मार्ट क्लास चलाई जाएगी। पूर्व में जिले में 18 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा थी। हालांकि पिछले वर्ष से स्कूल नहीं खुलने पर इन प्रोजेक्ट पर काम नहीं हो पाया है।
प्रशिक्षण जिला समन्वयक राजपाल जैन्थ ने बताया कि जिले में 37 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू की जाएगी। पूर्व में जिले के 18 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा थी। सत्र शुरू होने पर 19 अन्य विद्यालयों में प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को शिक्षण कराया जाएगा। खेकड़ा ब्लॉक में तीन, पिलाना ब्लॉक में पांच, छपरौली ब्लॉक में 11, बागपत ब्लॉक में चार, बड़ौत ब्लॉक में आठ और बिनौली ब्लॉक में छह विद्यालय चयनित किए गए हैं। इन विद्यालयों में कांवेन्ट विद्यालयों की तर्ज पर शिक्षण कराया जाएगा।