फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students tied to the performance of Punjabi songs

छात्राओं ने पंजाबी गीतों की प्रस्तुति से बांधा समा

Fri, 31 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students tied to the performance of Punjabi songs
छात्राओं ने पंजाबी गीतों की प्रस्तुति से बांधा समा
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा शहर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को विदाई दी।
खेकड़ा शहर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कालेज में शुक्रवार को रंगारंग विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ अध्यक्ष नरेश कुमार जैन, प्रबंधक राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन एवं प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं निधि, साक्षी, शिवानी, मानसी, शालू, अर्चना, मोनिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके उपरांत जूनियर छात्राओं ने अपनी सीनियर बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं के विदाई सम्मान मे मनमोहक रंगारंग देश भक्ति से ओत प्रोत गीतों के साथ नृत्य कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। छात्राओं ने हरियाणवी, पंजाबी गीतों की प्रस्तुति से समा बांध दिया। प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने छात्राओं को जीवन में सफलता के अनेक सूत्र बताते हुए शालीन व्यवहार एवं समर्पण की सीख दी। जैन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत जैन ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सविता राठौर ने छात्राओं को सदैव सचेत रहने के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा अदिति एवं दीपशिखा ने किया। इस दौरान कनिका, मधु जैन, गीता, मेधा गौड़, रूचि यादव, शिवानी शर्मा, मेघा त्यागी, किरण, स्वाति, गरिमा आदि शिक्षिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed