फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students staged a miniature Ramayana in the school

Baghpat News: स्कूल में विद्यार्थियों ने किया लघु रामायण का मंचन

Fri, 11 Oct 2024 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Students staged a miniature Ramayana in the school
-सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया विजयदशमी का पर्व
विज्ञापन

फोटो - 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने लघु रामायण, दुर्गाअवतार व रावण दहन की लीला का मंचन कर भगवान श्री रामचंद्र के जीवन और आदर्शों का सजीव चित्रण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अजय गोयल, भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जयकुमार, भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश मलिक ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने रामयण और दुर्गा अवतार की लीलाओं का मंचन किया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने रावण के पुतले का दहन कर अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया। इस मौके पर बबलेश, गर्वित, राजीव, हनुराज, ऋतुराज, सागर, आशीष, गौरव, अजीत, प्रवेश, सचिन, गीता, ममता, सुमन, निधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed