फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students showed stamina in sports competition

क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Wed, 15 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students showed stamina in sports competition
जलालपुर गांव के संविलियन विद्यालय में ब्लाक स्तरीय मिनी बाल क्रीडा प्रतियोगिता में दमखम दिखाते - फोटो : BARAUT
जलालपुर गांव के संविलियन विद्यालय में आयोजित हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जलालपुर गांव स्थित संविलियन विद्यालय में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया। विजेता बच्चों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिका चेयरमैन अमित राणा व डायट प्राचार्य अनुराधा शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बालक वर्ग के प्राथमिक वर्ग में 50 मीटर में मुकुल, अभिषेक, असद, 100 मीटर में मुुकुल, प्रतीक, अभिषेक, 200 मीटर में मोहिन, मुकुल, गौतम, 400 मीटर में गौरव, मुकुल, वंश, लंबी कूद में अभिजीत, लक्ष्य, विजय क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। कबड्डी में गुराना, गूंगाखेड़ी, खो-खो में बिजरौल, हसनपुर जिवानी स्कूल की टीम क्रमश: प्रथम, द्वितीय रही। जूनियर स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर में वंश, नावेद, शुभम, 200 मीटर में अमन, अनस, तरुण, 400 मीटर में शुभम, तरुण, राशिद, 600 मीटर में सागर, विशाल, शिवम, लंबी कूद में तरुण, अंकुर, आदिल, ऊंची कूद में तरुण, अनस, आरिश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राथमिक वर्ग में बालिका वर्ग में अंशिका, अर्चना, वर्षा, 100 मीटर में अरसी, रिया, अंशु, 200 मीटर में अनीशी, अर्चना, वंशु, 400 मीटर में अंशु, चांदनी, अर्चना, लंबी कूद में अंतिम, वर्षा, नैना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में जोनमाना, इदरीशपुर क्रमश: प्रथम व द्वितीय व खो-खो में हसनपुुर जिवानी प्रथम रही। जूनियर स्तर बालिका वर्ग की 100 मीटर में अिस्मिन, नरगिस, अल्जा, 200 मीटर में सायरा, महक, आंचल, 400 मीटर में अनुपमा, तानिया, आसमीन, 600 मीटर में तानिया, प्रिया, निकेता, लंबी कूद में नतीशा, तन्नू, तानिया, ऊंची कूद में नतीशा, शबनम, नरगिस ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। जूनियर स्तर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में गूंगाखेड़ी प्रथम, खो-खो में ढिकाना प्रथम, बालिका वर्ग में गूंगाखेड़ी प्रथम, खो-खो में हसनपुर जिवानी की टीम प्रथम रही। बालक वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में 25 किग्रा भार वर्ग में विशेष जौनमाना, 30 किग्रा भार वर्ग में मोनू जलालपुर, 35 किग्रा भार वर्ग में रिहान जलालपुर, 45 किग्रा भार वर्ग में सुल्तान जलालपुर व बालिका वर्ग में सोनिया गूंगाखेड़ी विजेता रहे। विजेताओं को रालोद नेता विश्वास चौधरी ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed