{"_id":"63c98a92a5a6a267915b659c","slug":"students-showcased-their-skills-in-painting-competition-baghpat-news-c-14-1-85120-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने किया अपने कौशल का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने किया अपने कौशल का प्रदर्शन
Thu, 19 Jan 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को गोल्डन गेट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बागपत व सेंट आरवी पब्लिक स्कूल बड़ौत में आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और जिलाधिकारी राजकमल यादव मुख्य अतिथि रहे।
प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12वीं कक्षा तक के 550 छात्र-छात्राओं ने भाग किया। गोल्डन गेट स्कूल प्रबंधक सुधीर कुमार व प्रधानाचार्य सुमित चौहान ने अतिथियों को शाल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सांसद, जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह और जिलाधिकारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में परीक्षा का तनाव कम होगा। जीवन का प्रत्येक दिन व्यक्ति की परीक्षा होती है। परीक्षा से कभी भी घबराना नहीं चाहिए। परीक्षा को उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। कार्यक्रम की तस्वीर प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी गई। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉ. नीरज कौशिक, सांसद प्रतिनिधी प्रदीप ठाकुर, सुधीर चौधरी, अनुराग जैन, सुमित चौहान, जितेंद्र धामा, भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला, प्रवेश मेवला, सचिन आर्य, वेदपाल उपाध्याय, विनय त्यागी, दीपक भारती, वंदना जैन, डॉ मोनिका गुप्ता, विजयश्री मौजूद रहे।