{"_id":"62a77f7cba7aeb30371e1ffc","slug":"students-refused-to-come-to-study-40-km-away-in-summer-baghpat-news-mrt5927526129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्योदय योजना: गर्मी में 40 किलोमीटर दूर पढ़ने आने से छात्रों ने किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्योदय योजना: गर्मी में 40 किलोमीटर दूर पढ़ने आने से छात्रों ने किया इंकार
बागपत के यमुना इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती समाज कल्याण अधिकारी तुलिका शर्मा
- फोटो : BAGHPAT
Link Copied
बागपत। मुख्यमंत्री अभ्योदय योजना के तहत सोमवार को बागपत के श्री यमुना इंटर कालेज में कोचिंग शुरू करा दी गई। लेकिन गर्मी में कोचिंग के लिए 40 किलोमीटर दूर आने से तीन छात्रों ने इंकार कर दिया। जिन्होंने अधिकारियों को लिखकर भी दिया है कि बड़ौत में भी कोचिंग शुरू कराई जाए।
विज्ञापन
श्री यमुना इंटर कालेज में अभ्योदय योजना के तहत यूपीएससी व अन्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए कोचिंग सेंटर में पहले दिन 65 छात्र छात्राएं कोचिंग लेने के लिए पहुंचे। जहां पहले दिन कोचिंग के दौरान छात्र छात्राओं ने अपनी समस्याएं भी बताई। जिसमें बरनावा से आए तीन छात्रों ने सेंटर दूर होना बताया और इसे बड़ौत में भी खुलवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि रोजाना 40 किलोमीटर आने जाने में समस्याएं उठानी पड़ेंगी। उन्होंने बताया कि पहले मेरठ से कोचिंग करते थे, जो नजदीक है, जबकि बागपत दूर है। उधर नंगला जाफराबाद गांव व अन्य जगहों से आए छात्रों ने भी बड़ौत केंद्र निर्धारित कराने की मांग की। वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी तुलिका शर्मा ने बताया कि तीस जून तक नौ से 12 बजे तक व एक जुलाई से दो बजे से पांच बजे तक कोचिंग कराई जाएगी। तीन छात्रों ने कोचिंग न करने के लिए लिखकर दिया है।
बागपत के यमुना इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते अभ्यर्थी- फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।