फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students reached school in workers' costumes

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में श्रमिकों की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे छात्र

Sat, 30 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students reached school in workers' costumes
बड़ौत के कोबडडी प्ले स्कूल में श्रम दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे - फोटो : BARAUT
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र मजदूरों की ड्रेस में स्कूल पहुंचे। उधर, शहीद मनवीर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बली में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के बच्चे शनिवार को समाज सेवकों व श्रमिकों की ड्रेस में स्कूल पहुंचे। इस मौके पर स्कूल में छात्रों से अन्न दान भी कराया गया। शिक्षक अमित शर्मा ने छात्रों को श्रमिकों व सेवकों का सम्मान करने और जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया। इस मौके पर मैनेजमेंट सदस्य अक्षय चौधरी, अविका चौधरी, प्रधानाचार्या मेघना दहिया, ईशा, रुद्र, निष्ठा, कुंज कौशिक, अविष्का मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, शहीद मनवीर सिंह स्कूल में लगाई गई प्रदर्शनी में छात्रों ने खेत जोतता किसान, पेड़-पौधे लगाते मजदूर, काम करते सफाई कर्मचारी, स्कूल, फैक्टरी, घर अस्पताल की पेंटिंग बनाई। इस मौके पर कविता प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें तनिया ने प्रथम, प्रानुज ने द्वितीय तथा रिया कार्तिक त्यागी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के संस्थापक पुरुषोत्तम पंवार ने छात्रों के प्रोजेक्ट और पेंटिंग की सराहना की। इस मौके पर कुलदीप, रश्मि शर्मा, वंदना, पूजा, नेहा, अंजू, श्रीपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने श्रमिक दिवस मनाया
बड़ौत। कोबड्डी प्ले स्कूल में शनिवार को नन्हे-मुन्हें बच्चों ने विभिन्न वेशभूषा धारण कर श्रमिक दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य मीनाक्षी सिसोदिया ने बच्चों को श्रम दिवस के बारे में बताया। वहीं, पढ़-लिखकर परिजनों, शिक्षकों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीनाक्षी जैन, डॉली जैन, रितु सिंह, मोनिका, रुबी का योगदान रहा।

तीसरा स्थान प्राप्त करने पर खुशी जताई
बड़ौत। नासिक में संपन्न हुई आल इंडिया सब जूनियर ब्रिज चैंपियनशिप में जौहड़ी किसान क्लब के मोनू कुमार, विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्लब के कोच यशपाल सिंह व अध्यक्ष मुनेश शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों के गांव पहुंचने पर स्वागत किया।

बागपत के इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में श्रम दिवस पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग ?

बागपत के इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में श्रम दिवस पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग ?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed