फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students protest against dilapidated building

विद्यालय की बिल्डिंग जर्जर, छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 25 Aug 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Students protest against dilapidated building
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। आदर्श भारतीय चंद्रलाल इंटर कॉलेज की बिल्डिंग जर्जर है। यहां करीब दस दिन पूर्व प्रधानाचार्य कक्ष की छत गिर गई थी। इमारत की मरम्मत कराने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया।

विद्यालय में छठीं से 12वीं तक 468 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बुधवार को 132 छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे। स्कूल की इमारत जर्जर है। इमारत का निर्माण कराने की मांग को लेकर छात्रों ने कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्यालय की बिल्डिंग का निर्माण न होने पर विद्यालय नहीं आने की चेतावनी दी। छात्रों का कहना है कि कॉलेज की इमारत कभी भी गिर सकती है। वहीं, ग्रामीण कन्हैया, हरवीर, शीशपाल गिरी, सतपाल गिरी, संदीप गिरी एवं रवि का कहना है कि कॉलेज की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। छात्र डर के साये में पढ़ने के लिए मजबूर हैं। वहीं, प्रधानाचार्य चंद्रकेश का कहना है कि बच्चों को जर्जर कक्षों में शिक्षण नहीं कराया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधक ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed