फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students presented cultural program

धूमधाम से मनाया कालेज का वार्षिकोत्सव, छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Tue, 01 Mar 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Students presented cultural program
अमीनगर सराय के आचार्य जय सागर कन्या इंटर कालेज में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में भाग लेती छात्? - फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय (बागपत)। आचार्य जयसागर कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिला थानाध्यक्ष ने छात्राओं को आत्मनिर्भरता व निर्भीकता के टिप्स दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महिला थानाध्यक्ष साक्षी सिंह ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने फिल्मी गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण पर नाटक प्रस्तुत कर जमकर वाहवाही लूटी। महिला थाना प्रभारी साक्षी सिंह ने मिशन शक्ति कार्यक्रम अंतर्गत छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स देकर निडर होकर स्वाभिमान से जीने की सलाह दी। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को समाज, परिवार, राष्ट्र व उनके दायित्वों का पूर्ण ज्ञान अर्जित करने के लिए उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर 11वीं छात्राओं ने 12वीं की छात्राओं को उपहार भेंटकर विदाई दी। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्या अनिता जैन, कमलेश जैन, अन्नू कौशिक, पूनम पालीवाल, निरूपमा त्यागी, दिनेश जैन, विनोद जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed