{"_id":"67b38d9b8f566055700c944d","slug":"students-faces-lit-up-after-seeing-the-physical-education-paper-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-126640-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शरीरिक शिक्षा का पेपर देख खिले विद्यार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शरीरिक शिक्षा का पेपर देख खिले विद्यार्थियों के चेहरे
Tue, 18 Feb 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
खुशी-खुशी देकर आए पेपर:- खेकड़ा में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देकर आते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : संवाद
बागपत। सीबीएसई परीक्षा 12वीं का फिजिकल एजुकेशन का पेपर देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिले और उन्होंने पेपर काफी अच्छा बताया। वहीं 66 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
जिले में सीबीएसई की परीक्षा कराने के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को 12वीं के विद्यार्थियों का फिजिकल एजुकेशन का पेपर था। सघन चेकिंग के बाद विद्यार्थियों को तलाशी लेने के बाद अंदर प्रवेश करने दिया। इसमें 3942 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसके बाद परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा पर्यवेक्षकों ने कई केंद्राें का निरीक्षण किया और सभी जगह सबकुछ ठीक मिला। पहले दिन 66 विद्यार्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई।
सबसे अधिक बड़ौत के जौहर पब्लिक स्कूल में 22 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। वहीं 10वीं फिजिकल एजुकेशन की तीन केंद्रों पर परीक्षा हुई, जिसमें बड़ौत के कुमकुम मोदी में 81, रेजोनेंस स्कूल में 22 व जौहर पब्लिक स्कूल में एक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिला कॉर्डिनेटर रचना जौहर ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, ताकि कोई भी विद्यार्थी नकल न कर सकें।