फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students face to face police working

पुलिस कार्य प्रणाली से रूबरू हुए छात्र - छात्राएं

Sun, 24 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Students face to face police working
बिनौली। स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) प्रोग्राम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर पुट्ठी व राजकीय इंटर कॉलेज दोज्जा के छात्र-छात्राओं का शनिवार को बिनौली थाने पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस व छात्र-छात्राओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा बच्चों को पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराने के लिए स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बालिकाओं को आफिस, बंदी गृह, कंप्यूटर रूम, कार्यालय, मालखाने, हवालात दफ्तर आदि की जानकारी दी। साथ ही पुलिस की कार्यशैली व परिस्थिति के बारे में बताया। थाना प्रभारी ने छात्राओं को विपत्ति के समय में 1090, 181, 112, 108, 1076, 1098, 102 टोल फ्री व थाने का यीयूजी नंबर, साइबर क्राइम, यातायात के नियमों की जानकारी दी। नोडल अधिकारी रविन्द्र सैनी ने बताया कि किशोरों के माध्यम से अपराध पर नियंत्रण के लिए सरकार ने छात्र पुलिस कैडेट (एसपीसी) बनाया है। छात्र और पुलिस को एक-दूसरे के सहयोग से अपराध मुक्त समाज बनाने के लिए काम करना है। कार्यक्रम में एसएसआई मुन्नेद्र सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. रेखा सिंह, नितिन कुमार शास्त्री, रुचि खारी, गीतांजलि, मंजू रानी, अंजलि चौधरी, सरोज, वंदना सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed