{"_id":"627024a0e9698868cb197b60","slug":"students-craving-for-drinking-water-kahkra-news-mrt587000379","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद धर्मबीर सिंह विद्यालय के छात्र, छात्राए तरस रहे है एक एक बूंद पानी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद धर्मबीर सिंह विद्यालय के छात्र, छात्राए तरस रहे है एक एक बूंद पानी को
खेकड़ा के शहीद धर्मबीर सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय मे ठप्प पडे पेयजल हैंडपम्प के पास खडे हो नारा?
- फोटो : KAHKRA
Link Copied
खेकड़ा (बागपत)। नगर स्थित शहीद धर्मवीर सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय में तीनों हैंडपंप ठप पडे़ हैं। जिससे छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी में भी पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। सोमवार को आहत छात्र-छात्राओं ने ठप हैंडपंप के समीप खडे़ होकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
नगर में रेलवे स्टेशन के सामने बीआरसी स्थित है। इसके परिसर में शहीद धर्मवीर सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की खातिर पेयजल के लिए तीन हैंडपंप लगे हैं। ये तीनों अरसे से हैंडपंप खराब हैं। इससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गर्मी में पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। शिक्षक और बीआरसी के कर्मचारी भी पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। सोमवार को छात्रों ने ठप हैंडपंप के पास खडे़ होकर नाराजगी जताई। छात्रों का कहना था कि प्यासे रहकर ही उन्हें पढ़ाई करनी पड़ रही है। उधर, प्रधानाध्यापिका रीना शर्मा का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को वे कई बार हैंडपंप की स्थिति से अवगत करा चुकी हैं। हालांकि हैंडपंप चालू नहीं कराए गए हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्यासे रहकर ही पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।