{"_id":"68d44eff4cb31332b904d916","slug":"students-could-not-tell-the-name-of-the-regional-mp-and-mla-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-138996-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विद्यार्थी नहीं बता सकें क्षेत्रीय सांसद व विधायक का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विद्यार्थी नहीं बता सकें क्षेत्रीय सांसद व विधायक का नाम
विज्ञापन
किरठल गांव के राजकीय पालीटेक्निक काॅलेज में निरीक्षण करते राज्यमंत्री जसवंत सैनी। संवाद
- प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह ने विद्यार्थियों से सांसद व विधायक का नाम पूछा तो नहीं दे सके जवाब
- किरठल के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में गंदगी मिलने पर मंत्री ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। किरठल गांव के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों को क्षेत्रीय सांसद व विधायक का नाम तक नहीं पता है और प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी के नाम पूछने पर वह एक दूसरे का चेहरा देखते नजर आए। वहीं कॉलेज परिसर में गंदगी मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्य को सफाई कराने के निर्देश दिए।
जिले के प्रभारी मंत्री एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने बुधवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज किरठल का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पूछा कि प्रदेश की प्रमुख फसल कौन सी है और सबसे ज्यादा किस फसल में मिठास रहती है। इसका जवाब विद्यार्थी नहीं दे सके। फिर बागपत के सांसद कौन और यहां कितने विधायक हैं, उनके क्या-क्या नाम हैं तो उन्हें पसीना आ गया है और एक दूसरे का मुंह देखते नजर आए। मंत्री ने कहा कि जब उन्हें फसल, सांसद व विधायकों का नाम नहीं पता तो फिर ऐसी पढ़ाई का क्या फायदा। उन्होंने प्रधानाचार्य से नाराजगी जताते हुए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि यह घटना विद्यार्थियों के बीच सामान्य ज्ञान और राजनीतिक जागरूकता की कमी को उजागर करती है। जब अपने क्षेत्रीय सांसद या विधायक का नाम पता नहीं होना लोकतांत्रिक भागीदारी को कमजोर करता है और विद्यार्थियों की शिक्षा पर सवाल खड़े होते है। इससे पता चलता है कि शिक्षक उन्हें कैसी शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने प्रधानाचार्य जनार्दन प्रसाद सिंह को शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के निर्देश देते हुए नागरिक शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर जोर देने के लिए कहा।
विज्ञापन
मंत्री ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया तो वहां जगह-जगह गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ राहुल वर्मा, नायब तहसीलदार अतुल रघुवंशी, पूर्व डायरेक्टर संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।