{"_id":"65ec5615ccea7973cf082ff9","slug":"student-reaches-chandigarh-after-giving-paper-case-filed-against-friend-baghpat-news-c-28-1-bag1001-110731-2024-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पेपर देकर चंडीगढ़ पहुंच गई छात्रा, सहेली पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पेपर देकर चंडीगढ़ पहुंच गई छात्रा, सहेली पर मुकदमा दर्ज
Sun, 10 Mar 2024 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:57 AM IST
सार
अग्रवाल मंडी टटीरी के काॅलेज में पेपर देने के बाद हाईस्कूल की छात्रा अपनी सहेली संग चंडीगढ़ पहुंच गई। जिसका पता चलने पर पिता ने मोबाइल नंबर के आधार पर सहेली को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। उधर पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विस्तार
बागपत जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी के काॅलेज में पेपर देने के बाद हाईस्कूल की छात्रा अपनी सहेली संग चंडीगढ़ पहुंच गई। जिसका पता चलने पर पिता ने मोबाइल नंबर के आधार पर सहेली को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। उधर पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि सात मार्च को वह दिल्ली ड्यूटी पर गया था। बताया कि उसकी बेटी अग्रवाल मंडी टटीरी के एक काॅलेज में हाईस्कूल का पेपर देने आई थी, लेकिन पेपर देने के बाद घर वापस नहीं पहुंची। जिसके बाद पत्नी ने उसे फोन कर बेटी के घर वापस नहीं आने की जानकारी दी।
विज्ञापन
Trending Videos
बताया कि तभी उसकी पत्नी के फोन पर मैसेज भेजकर चंडीगढ़ में होने की बात लिखी गई। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि छात्रा की सहेली खुशी को नामजद कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसकी बरामदगी के लिए टीम लगा दी गई है।
पेपर देकर घर वापस नहीं लौटी
शहर की एक महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी शहर के एक काॅलेज में सात मार्च की सुबह हाईस्कूल का पेपर देने आई थी, लेकिन पेपर देने के बाद घर नहीं लौटी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी।
पेपर देकर घर वापस नहीं लौटी
शहर की एक महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी शहर के एक काॅलेज में सात मार्च की सुबह हाईस्कूल का पेपर देने आई थी, लेकिन पेपर देने के बाद घर नहीं लौटी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी।