फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Student attacked with a butt of tongs

छात्र पर तमंचों की बट से हमला

Fri, 07 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Student attacked with a butt of tongs
बड़ौत (बागपत)। छपरौली चुंगी पर पांच युवकों ने तमंचों की बटों से हमला कर एक छात्र को घायल कर दिया। भीड़ एकत्र हुई तो हमलावर फरार हो गए। छात्र ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

छपरौली चुंगी निवासी आसिफ पुत्र आस मोहम्मद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नगर के एक कॉलेज में कक्षा दस का छात्र है। शुक्रवार को वह कॉलेज से घर जा रहा था। छपरौली चुंगी के पास ही दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने उसे घेर लिया और तमंचों की बटों से हमला कर दिया। जब वह जान बचाकर भागा तो उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। चीख सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़े तो हमलावर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आसिफ की तहरीर पर पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही उसका मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed