{"_id":"60e9d0168ebc3ec2061da5eb","slug":"struggles-over-child-bullying-in-ausikka-village-baraut-news-mrt546756130","type":"story","status":"publish","title_hn":"औसिक्का गांव में बच्चे को धमकाने पर संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औसिक्का गांव में बच्चे को धमकाने पर संघर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, तीन महिला सहित सात लोग घायल
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। औसिक्का गांव में शनिवार को बच्चे को धमकाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इस संघर्ष में दोनों पक्षों से तीन महिला सहित सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को खालिद का बेटा दानिश गांव मेें ही आयोजित समारोह में खाना खा रहा था। आरोप है कि इजाज पक्ष के लोगों ने दानिश को धमका दिया। दानिश ने घर आकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग इजाज के घर पर शिकायत करने पहुंचे। वहां मौजूद गणमान्य लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया। शनिवार को एक बार फिर से दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इससे मोहल्लेवासियों में अफरा-तफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। घायलों में हनीफ व खालिद पुत्रगण अल्लाहनूर, दानिश पुत्र खालिद, कोसर पत्नी खालिद, आसमां पत्नी अब्दुल रहीम, रूकैया पत्नी दानिश व दूसरे पक्ष से इजाज अली शामिल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
सीओ आलोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।