फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Struggle in the dispute of the wall in Mohalla Pathan Koth

मोहल्ला पठानकोठ में दीवार के विवाद में संघर्ष

Mon, 28 Jun 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Struggle in the dispute of the wall in Mohalla Pathan Koth
बड़ौत। नगर के मोहल्ला पठानकोट में रविवार को दिन निकलते ही दीवार में विवाद में दो पक्षों मेंपथराव हुआ। एक पक्ष के लोगों ने छत से ईंट और पत्थर बरसाए। इस पथराव में चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दरअसल, नगर के पठानकोट मोहल्ले में शहजाद पक्ष के लोग अपने एक मकान को तोड़कर उसका फिर से निर्माण कर रहे हैं। वर्तमान समय में मकान में दीवार बनाने का कार्य चल रहा है। रविवार की सुबह इसी को लेकर उनकी पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक मकान की छत से पथराव शुरू हो गया। करीब एक दर्जन लोगों ने छत से ईंटें और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव शुरू होते ही मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

इस पथराव में शहजाद, समीर समेत तीन युवक घायल हो गए। एक युवक मोहम्मद समीर को ज्यादा चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आठ लोगों को हिरासत में लिया। घायल पक्ष के शहजाद ने बताया पड़ोस में रहने वाले उन्हें मकान निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। इसके चलते उन्होंने नींव भरते समय छत से पथराव शुरू कर दिया। शहजाद ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने तमंचों से फायर भी किए। कोतवाली में घायल पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed