फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strong performance of three players of Baghpat in sailing

नौकायन में बागपत के तीन खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

Wed, 12 Jan 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Strong performance of three players of Baghpat in sailing
खैला गांव में अक्षय का स्वागत करते ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
महाराष्ट्र के पुणे में तीन से नौ जनवरी तक हुई 39वीं सीनियर नेशनल रोइंग (नौकायन) चैंपियनशिप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर/छपरौली। महाराष्ट्र के पुणे में तीन से नौ जनवरी तक 39वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में बागपत के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीत जिले का नाम रोशन किया है। बुधवार को अपने गांव पहुंचने पर खिलाड़ियों का अभिनंदन गिया गया।
खैला गांव के अक्षय पुत्र ओमवीर सिंह ने साथी खिलाड़ी के साथ चैंपियनशिप में आर्मी की ओर से खेलते हुए सिल्वर पदक जीता। बुधवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस मौके मिंटू तंवर, ओमवीर, दयानंद, मांगेराम, केशराम, विनोद तंवर आदि मौजूद रहे। मवीखुर्द गांव के नीतीश उज्ज्वल पुत्र गुलबीर ने दो किलोमीटर और 500 मीटर रोइंग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया। उसका स्वागत करने वालों में सोनू, रामबीर, लक्की चौधरी, कृष्णपाल, राम सिंह, राजबीर, मांगेराम, मनीष, जितेंद्र, बिजेंद्र, नीरज, धनपाल फौजी, अभिषेक मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा छपरौली क्षेत्र के गांव आदर्श नंगला के नीरज मान ने स्वर्ण पदक जीता। नीरज ने बताया कि प्रतियोगिता में 25 राज्यों की टीमों ने भाग लिया था। उसका स्वागत करने वालों में ग्राम प्रधान राहुल मान, प्रशांत, रघुराज, देव पाल, योगेंद्र पाल, ओमवीर, आशीष मान, राजकुमार, मनोज मान, नरेंद्र और हरेंद्र मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन राठी ने गोंडा में जीता रजत पदक
फोटो - 10
दोघट। गोंडा के नंदनी नगर में दस से 12 जनवरी तक सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। कोच मिंटू पहलवान ने बताया कि इसमें गांगनौली के सचिन राठी ने 79 किलोग्राम भार वर्ग में रियाणा के नवीन पहलवान को हराकर रजत पदक जीता। गांव पहुंचने पर उसका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed