फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strike for High Court bench

हाईकोर्ट बेंच के लिए धरना

Tue, 15 Dec 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Tue, 15 Dec 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Strike for High Court bench
रालोद कार्यकर्ताओं ने वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग को लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सांकेतिक रूप से धरना देकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। पार्टी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान कराने की मांग की। इसके बाद तहसील में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली-सहारनपुर स्थित यमुनोत्री हाईवे पर एकत्र होकर सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यकर्ता तहसील में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश से कम आबादी वाले राज्यों जैसे महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में मूल हाईकोर्ट के अलावा दो-दो खंडपीठ भी स्थापित है, जबकि उत्तर प्रदेश इनसे कहीं बड़ा प्रदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर खंडपीठ होना जरूरी है, जिससे लोगों को सस्ता न्याय मिल सके। प्रमेंद्र तोमर ने प्रदेश सरकार से मेरठ में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने, हरित प्रदेश का गठन और गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।


उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम यशवर्द्धन श्रीवास्तव को सौंपा। इस मौके पर धर्मवीर एडवोकेट, अरविंद एडवोकेट, राजीव तोमर वकील, वेदपाल पंवार, मोहित मुखिया, अनुज दांगी, हरेंद्र तोमर, बसंत तोमर, तपन, धर्मवीर, भरत, विक्की, सोहनवीर, अंकुर, मनु, नितिन, यशवंत, गौरव , अजय तोमर, नरेश वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed