फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   strike again in malakpur sugar mill

मलकपुर शुगर मिल में फिर से हड़ताल

Thu, 13 Oct 2022 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
strike again in malakpur sugar mill
ब ़ौत तहसील क्षेत्र के मलकपुर चीनी मिल में प्रदर्शन करते मिल के कर्मचारी - फोटो : BARAUT
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल के अफसरों की मनमानी और पूर्व में हुए समझौते के बाद भी लंबित मांग पूरी न होने के विरोध में बृहस्पतिवार को कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कार्य बहिष्कार करते हुए मिल में हड़ताल शुरू कर दी। आरोप है कि कोई अधिकारी वार्ता के लिए नहीं आया। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मलकपुर चीनी मिल में कर्मचारी यूनियन द्वारा गत दो जनवरी 2022 को कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। एडीएम की मौजूदगी में कर्मचारियों और मिल प्रबंधन के बीच समझौता हुआ था। बृहस्पतिवार को फिर से मिल कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। आरोप था कि जो समझौता हुआ था, उसके तहत एक भी मांग को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। आश्वासन दिया था कि अगस्त माह का वेतन, वेतन वृद्धि एरियर के साथ दिया जाएगा, लेकिन मिल प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन

28 सितंबर को फिर से इस संबंध में मिल प्रबंधन को लिखित में दिया, लेकिन 12 अक्तूबर तक भी किसी तरह का आश्वासन तक नहीं दिया है। इसके अलावा मिल प्रबंधन ने कर्मचारियों पर किए गए मुकदमों को वापस लेने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं किया है। बताया कि मिल प्रबंधन के साथ कर्मचारियों ने वार्ता के लिए भी प्रस्ताव भेजा, लेकिन अभद्र व्यवहार करके वार्ता से इंकार कर दिया। आरोप है कि बिना किसी नोटिस के यूनियन के पदाधिकारियों की एंट्री भी मिल में बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष नटवर सिंह, राजेंद्र सिंह, महामंत्री देवेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, मोहन कुमार, हरिमोहन, बलराम, सूरजबली आदि सभी कर्मचारी मौजूद रहे। उधर मिल के अध्यासी विपिन चौधरी का कहना है कि कर्मचारियों की जायज मांगे पूरी की जाएगी। उच्चाधिकारियों को भी हड़ताल के संबंध में अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed