फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strictness increased in Pura, pilgrims who came for Jalabhishek returned

पुरा में बढ़ाई सख्ती, जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु लौटाए

Tue, 21 Jul 2020 04:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Strictness increased in Pura, pilgrims who came for Jalabhishek returned
पुरा में बढ़ाई सख्ती, जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु लौटाए
विज्ञापन

बालैनी (बागपत)। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिवालयों में पुलिस तैनात रही। पुलिस ने पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालु लौटा दिए। गुफा मंदिर के कपाट बंद होने के कारण श्रद्धालु लौट गए। लोगों ने घरों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
कोरोना संक्रमण के कारण सोमवार को भी मंदिर के कपाट बंद रहे। पुरा महादेव मंदिर क्षेत्र के एक जोन और दो सेक्टर में बांटा गया है। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर रामनयन सिंह और सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की कड़ी चौकसी रही। मंदिर में प्रवेश के लिए गेट बंद रहे। सोमवार को पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं को पुलिस और अधिकारियों ने समझा बुझाकर वापस लौटा दिया। इस दौरान बालैनी, बिनौली और सिंघावली अहीर थाने की पुलिस मंदिर में तैनात रही।
विज्ञापन

घरों और शिवालयों में जलाभिषेक
बागपत। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को मंदिरों के कपाट बंद रहे। नगर से लेकर देहात में कुछ मंदिरों में लोगों ने सोशल डिस्टेंस और मास्क का प्रयोग कर पूजा अर्चना की। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भी जिले भर के शिवालय एवं अधिकतर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बंद रहे। गुफा मंदिर के अलावा प्रसिद्ध मंदिरों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। देहात क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। घरों में भी पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के दौरान सोशल डिस्टेंस और मास्क का प्रयोग किया। नगर के मेरठ रोड शिव मंदिर, ठाकुरद्वारा, पक्का घाट मंदिर, शालिगराम मंदिर, बागेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed