फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strict vigil on the border, close watch on farmer leaders

Baghpat News: बॉर्डर पर कड़ी चौकसी, किसान नेताओं पर पैनी नजर

Thu, 15 Feb 2024 04:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Strict vigil on the border, close watch on farmer leaders
बागपत। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पंजाब व हरियाणा में बॉर्डर पर बवाल को देखते हुए यहां भी सीमाओं पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है, जिससे किसान यहां से होते हुए दिल्ली नहीं जा सके। इसके लिए ट्रैक्टर-ट्राली व बड़े वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने खुद बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

पंजाब से किसानों ने एमएसपी व पराली के मुद्दे को लेकर दिल्ली में आंदोलन करने के लिए कूच किया हुआ है। जिन्हें रास्ते में रोकने के प्रबंध किए गए हैं। वहीं किसान रास्ता बदलकर यूपी से होते हुए बागपत के रास्तों से दिल्ली में नहीं पहुंचे, इसके लिए बॉर्डर पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि निवाड़ा में यमुना पुल के पास चौकी व गौरीपुर मोड़ पर पुलिस लगाई गई है। इसके अलावा छपरौली पुल व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर भी पुलिस लगाई गई है, जिससे हरियाणा से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा सके और लोगों से पूछताछ की जा सके। इसके अलावा हरियाणा की तरफ जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों की भी जांच हो रही है। एसपी ने बताया कि वह बॉर्डर पर निरीक्षण के लिए पहुंचे और वहां पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। वहीं किसान नेताओं पर भी पुलिस की नजर है, जिससे वह यहां कोई गतिविधि नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं ने आंदोलन को समर्थन देने की बात कही
भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर का कहना है कि सरकार किसानों की मांगों को बातचीत करके मान लें क्योंकि इस तरह बल प्रयोग करने से किसान दबने वाले नहीं है। सरकार जल्द किसानों की मांगों को पूरा करे और वह किसानों के साथ खड़े हैं। किसान मजदूर संगठन के उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने कहा कि उनका संगठन किसानों के साथ है। अगर दो दिन में मांग नहीं मानी गई तो किसानों के समर्थन में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed