फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strengthening health services a priority

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना प्राथमिकता

Tue, 01 Jun 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Strengthening health services a priority
ग्राम पंचायत डूंडाहैडा
विज्ञापन

हमारे प्रधान जी
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। चुनाव जीतने के बाद प्रधानों के पास पहली चुनौती कोरोना महामारी और जानलेवा बुखार से अपने गांव को निजात दिलाना है। इसके साथ ही नवनिर्वाचित प्रधान अपने गांवों के विकास का खाका भी तैयार करने लगे हैं। विकास खंड खेकड़ा का गांव डूंडाहेडा जिला मुख्यालय से करीब 13 किमी दूर है। यहां रुचि त्यागी प्रधान चुनीं गई हैं। उनका कहना है कि उनके गांव की आबादी करीब दो हजार है। गांव में पेयजल जलनिकासी और साफ-सफाई जैसी बुनियादी समस्याएं दूर करना उनका मकसद है। स्वास्थ्य सेवाओं का भी गांव में अभाव है। प्राथमिकता के आधार पर गांव में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही बोरिंग कराकर गांव को स्वच्छ पेयजल की जलापूर्ति कराई जाएगी। गांव में आपसी मनमुटाव खत्म हो। सभी जातियों और धर्म के लोगों में आपसी भाईचारा कायम रहे। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए खेल के मैदान मिले। बुजुर्गों को हमेशा सम्मान मिलता रहे। यह सब भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
प्रधान का प्रोफाइल-
नाम- रुचि त्यागी
उम्र- 34 वर्ष
शिक्षा- ग्रेजुएट
कार्य- समाजसेवा
राजनीतिक इतिहास - पहली बार चुनाव लड़ी और प्रधान बनीं।
ये हैं प्राथमिकताएं
- गोशाला का निर्माण कराना
- बच्चों के लिए खेल का मैदान बनवाना
- गांव की नियमित साफ सफाई कराना
- पेयजल टंकी बनवाकर गांव में घर-घर लोगों को पानी की आपूर्ति उपलब्ध कराना
- ग्रामीणों को सफाई और शौचालय के इस्तेमाल के लिए जागरूक करना
- महामारी से बचाव के लिए गांव को सैनिटाइज कराना
- खड़ंजे और नालियां क्षतिग्रस्त हैं, जिससे जलनिकासी व आवागमन की समस्या है। उनमें सुधार कराना
- प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों के आवास बनवाना
- वृद्धा, विधवा पेंशन से कोई भी वंचित न रहे, ये प्रयास करना
- भरपूर आक्सीजन के लिए पौधारोपण कराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed