फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stone pelting between two parties in the dispute of the transaction

लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में पथराव

Sat, 10 Jul 2021 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two parties in the dispute of the transaction
देशराज मोहल्ले का मामला, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुराने कस्बे के देशराज मोहल्ले में शनिवार सुबह दो पक्षों में रुपये के लेनदेन को लेकर संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें दो भाई सहित पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया।
देशराज मोहल्ला निवासी इमरान और सलीम पक्ष के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों में शनिवार दोपहर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। एक पक्ष से इमरान व उनका भाई फुरकान तथा दूसरे पक्ष से सलीम, असलम और समीर घायल हो गए। संघर्ष के दौरान मोहल्ले में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सलीम आढ़ती का काम करता है। एक साल पहले इमरान पक्ष के रहमान ने 50 हजार रुपये उधार लिए थे। रुपये का तगादा करने पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इमरान पक्ष का कहना है कि उन पर दूसरे पक्ष ने बेवजह हमला किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते से उड़ाए 40 हजार रुपये
बागपत। कर्मअली गढ़ी निवासी एक ग्रामीण के खाते से किसी ने 40 हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित रिछपाल सिंह पुत्र वल्लभ ने बताया कि केनरा बैंक में उनका बचत खाता है। किसी ने एटीएम के माध्यम से उनके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। उस समय मोबाइल बंद था। जब मोबाइल ऑन किया तो खाते से रुपये कटने का मेसेज आया। उन्होंने इस संबंध में केनरा बैंक और एसपी कार्यालय में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed