{"_id":"61be23dc8d0af574bb4ee737","slug":"stone-factory-closed-for-spreading-pollution-baghpat-news-mrt569601958","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण फैलाने पर पत्थर फैक्टरी को बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण फैलाने पर पत्थर फैक्टरी को बंद कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट के पास औद्योगिक क्षेत्र में चल रही फैक्टरी पर तहसीलदार ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट के पास औद्योगिक क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर चलाई जा रही फैक्टरी से प्रदूषण फैलने के कारण तहसीलदार ने बंद करा दिया। चेतावनी दी गई कि यदि बिना मानक पूरे किए फैक्टरी को चलाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कलक्ट्रेट के पास औद्योगिक क्षेत्र में कई फैक्टरी ऐसी है, जो नियमों का पालन किए बिना ही चलाई जा रही है। इसे प्रदूषण फैल रहा है। तहसीलदार प्रसून कश्यप ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र मेें स्थित एक फैक्टरी में टाइल्स बनाई जाती है। इससे प्रदूषण से बीमारी का खतरा बना हुआ था। शिकायत के बाद प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने फैक्टरी को बंद कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा था। डीएम के निर्देश पर उन्होंने और जीएम डीआईसी अर्चना तिवारी ने टीम के साथ पहुंचकर जांच की तो नियमों का पालन होता नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने फैक्टरी को बंद करा दिया। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा उसे चलाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।