फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   stock rejister

प्रमुख सचिव को नहीं दिखा पाए स्टॉक रजिस्टर, जांच बैठी

Mon, 20 Jan 2020 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
stock rejister
प्रमुख सचिव को नहीं दिखा पाए स्टॉक रजिस्टर, जांच बैठी
विज्ञापन

बागपत। पशुधन मत्स्य और दुग्ध विकास विभाग के प्रमुख सचिव बीएल मीणा ने राजकीय पशु चिकित्सालय बागपत और निर्माणाधीन गोसंरक्षण केंद्र सरूरपुर का निरीक्षण किया। अस्पताल में कर्मचारी स्टॉक रजिस्टर तक नहीं दिखा पाए। सीमन और टैग वितरण नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए अपर निदेशक पशुपालन मेरठ को जांच सौंप दी। प्रमुख सचिव ने कहा कि गलती या लापरवाही साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार को प्रमुख सचिव बीएल मीणा, डीएम शकुंतला गौतम, सीडीओ पीसी जायसवाल और एसडीएम रामनयन सिंह राजकीय पशु अस्पताल बागपत जांच के लिए पहुंचे। अधिकारियों को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रमुख सचिव ने प्रयोगशाला सहायक से स्टॉक रजिस्टर मांगा, लेकिन वह नहीं दिखा सके। टैग वितरण और सीमन वितरण की जानकारी भी नहीं दे पाए। सीवीओ डॉ. रविंद्र कुमार ने वितरण की जानकारी दी। प्रमुख सचिव ने कार्य को आधा अधूरा बताते हुए नाराजगी जताई और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। पूरे मामले की जांच अपर निदेशक पशुपालन मेरठ मंडल डॉ. राजेश कुमार को दी गई। मंगलवार को डॉ. राजेश जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रमुख सचिव को देंगे। इसके बाद टीम ने निर्माणाधीन गो आश्रय केंद्र सरूरपुर का निरीक्षण किया। फरवरी माह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। केंद्र का रिकॉर्ड नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed