फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sticks on the road, highway jam

Baghpat News: सड़क पर चले लाठी डंडे, हाईवे जाम

Sun, 15 Dec 2024 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sticks on the road, highway jam
बागपत। पुराने कस्बे में युवती के प्रेम विवाह को लेकर चल रहे विवाद में युवक पक्ष पर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हमला कर दिया गया। नेशनल हाईवे पर काफी देर तक उत्पात मचा। लाठी-डंडे चले और इससे वहां जाम लग गया। घायल पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला व्यापारियान निवासी दिलशाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोहल्ले की एक युवती और उसके परिवार का युवक घर से चले गए थे। जिन्होंने बाद में निकाह कर लिया। इस बात को लेकर युवती पक्ष के लोग उनके परिवार से रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 11 दिसंबर को युवती पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर हमला किया। उस वक्त हमलावर चले गए। मगर इसके बाद उसका भाई ऊंट बुग्गी में भूसा लेकर लोनी जा रहा था, तभी रक्षा हॉस्पिटल के समीप युवती पक्ष के लोग लाठी डंडे व तलवार लेकर आए और उसके भाई पर हमला कर दिया। उसके साथ के युवक पर भी हमला किया गया। हमलावरों ने नेशनल हाईवे पर काफी देर तक उसके भाई व साथी को दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा। इससे नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। हमलावर उनको जान से मारने की धमकी देकर भाग गए तो इसके बाद ही हाईवे पर आवागमन शुरू हो सका। उधर नेशनल हाईवे पर मारपीट की वीडियो घटना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और हमलावर राजा, सोबी, कय्यूम, आमिर, समीर, इंतजार समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed