{"_id":"61a715f3ae21ba230f6a9e7f","slug":"stf-is-now-looking-for-rahul-s-cousin-and-partner-baraut-news-mrt5670290138","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ को अब राहुल के फुफेरे भाई और साथी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ को अब राहुल के फुफेरे भाई और साथी की तलाश
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ को अब राहुल के फुफेरे भाई और साथी की तलाश
टीईटी पेपर लीक मामला
एसटीएफ ने सोमवार की रात बड़ौत से छछरपुर के राहुल को किया था गिरफ्तार, पूछताछ कर जेल भेजा
बड़ौत कोतवाली में राहुल के अलावा उसके फुफेरे भाई और साथी के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। टीईटी पेपर लीक मामले में सोमवार की रात बड़ौत नगर से गिरफ्तार किए गए छछरपुर के दुकानदार राहुल को एसटीएफ टीम ने पूछताछ के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। बड़ौत कोतवाली में राहुल के साथ ही उसके फुफेरे भाई व एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसटीएफ अब दोनाें की तलाश कर रही है।
एसटीएफ मेरठ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि टीम ने सोमवार की रात नगर में दबिश देकर छछरपुर गांव निवासी दुकानदार राहुल चौधरी पुत्र रविराज को गिरफ्तार किया था, जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए थे। उसके पास से तीन मोबाइल और 25 पेज के प्रश्न पत्र के सेट भी बरामद हुए थे। राहुल की दुकान जेवी कॉलेज के पास है। बताया कि इस मामले में फिरोज निवासी किरठल पुत्र सुलेमान बागपत और बबलू उर्फ बलराम पुत्र किरणपाल निवासी शाहडब्बर जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बबलू राहुल का फुफेरा भाई है जबकि फिरोज साथी है। पूछताछ में आरोपी राहुल ने बताया कि उसने बबलू उर्फ बलराम से पर्चा खरीदा था। हालांकि देर रात से ही धरपकड़ शुरू हो गई थी। सुबह होते-होते तो इसकी जानकारी सभी को लग गई थी, इसलिए राहुल ने पर्चे के बारे में किसी को नहीं बताया था। इसकी जानकारी केवल बबलू और फिरोज को ही थी। अभी दोनों फरार हैं, उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।
दरोगा भर्ती की परीक्षा में भी सेंधमारी कर चुका है राहुल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक राहुल और उसके साथी दारोगा भर्ती परीक्षा में भी सेंधमारी कर चुके हैं। इसे लेकर भी टीम उससे पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि टीम को कई सुराग हाथ लगे है, जिनकी पुष्टि के लिए टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
राहुल के पास था द्वितीय पाली का प्रश्न पत्र
एसटीएफ मेरठ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि राहुल के पास से बरामद परीक्षा प्रश्न का जो सेट बरामद हुआ है, वह 28 नवंबर को निरस्त हो चुकी टीईटी की द्वितीय पाली का था, जो उसे रवि उर्फ बंटी निवासी नाला थाना कांधला शामली ने 27 नवंबर को दिया था। राहुल ने यह प्रश्न पत्र कई लोगों को भेजा। रवि को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
बबलू मेरठ में चला रहा था लैब
एसटीएफ मेरठ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि बबलू उर्फ बलराम ने कंकरखेड़ा बाइपास मेरठ पर राधेश्याम विद्यापीठ लैब किराए पर ले रखी थी। उसने एलएएन केबल डालकर परीक्षा केंद्र का कंप्यूटर हैक करने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हुआ। साथ ही परीक्षा में अपना सॉल्वर भी बैठाने की कोशिश की, लेेकिन इसमें भी सफल नहीं हुआ।