फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Statue of Chaudhary Ajit Singh will be installed in Mavi Kalan

मवी कलां में लगेगी चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा

Tue, 17 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Statue of Chaudhary Ajit Singh will be installed in Mavi Kalan
रालोद कार्यकर्ताओं ने यज्ञ कर प्रतिमा का किया शिलान्यास
विज्ञापन

बिनौली। मवी कलां गांव में चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके लिए मंगलवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने यज्ञ कर शिलान्यास किया। रालोद के प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा चौधरी अजित सिंह ने किसानों को सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष किया।

प्रतिमा स्थल पर यज्ञ के ब्रह्मा अजय कुमार शास्त्री ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कराया। इसमें आसपास के गांवों के रालोद कार्यकर्ताओं ने आहुति दी। इसके बाद रालोद प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने प्रतिमा स्थल परिसर में निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा चौधरी अजित सिंह ने किसानों को सम्मान दिलाने के लिए जीवनभर आवाज उठाई। उन्होंने कहा छपरौली विधानसभा क्षेत्र में कई गांवों में किसानों के रहनुमा चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके लिए स्थलों को भी चयनित किया है। इसमें जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली, सुभाष उज्ज्वल, नीटू प्रधान मास्टर, अमित कुमार, वेद सिंह, ब्रह्म सिंह दादा, कृष्णपाल प्रधान, यशपाल, स्वराज सिंह, कृष्ण, विरेंद्र पहलवान, धर्मेंद्र फौजी, श्याम सिंह प्रधान, बिट्टू शर्मा, उत्सव उज्ज्वल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed