फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   State schools will improve with Rs 2.26 crore

2.26 करोड़ रुपये से संवरेगी राजकीय विद्यालयों की सूरत

Thu, 26 May 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
State schools will improve with Rs 2.26 crore
स्मार्ट क्लास के अलावा सोलर प्लांट और अन्य व्यवस्थाएं कराई जाएंगी दुरुस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूूज एजेंसी
बागपत। जिले के राजकीय विद्यालयों की सूरत बदलने के लिए दो करोड़ 26 लाख 29 हजार रुपये का बजट तैयार किया गया है। इसमें पांच लाख 25 हजार रुपये मनरेगा, एक करोड़ 90 लाख 74 हजार रुपये एमएसडीपी और 30 लाख तीन हजार राज्य/केंद्र वित्त से खर्च किए जाएंगे। धनराशि से विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के अलावा सोलर प्लांट व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी।

जिले में 19 राजकीय विद्यालय है। इनमें 13 राजकीय हाईस्कूल और छह राजकीय विद्यालय इंटरमीडिएट तक संचालित है। इन विद्यालयों सूरत संवारने के लिए दो करोड़ 26 लाख 29 हजार रुपये का बजट तैयार किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि इस धनराशि से विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, सोलर प्लांट, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, विद्यालयों की बाउंड्रीवाल, पेयजल व्यवस्था, बच्चों के लिए साइकिल स्टैंड, खेल का मैदान और शौचालय का शुद्धीकरण कराया कराया जाएगा। विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए इस धनराशि से मनरेगा के अंतर्गत पांच लाख 25 हजार रुपये, मल्टी सेक्टरल डेवलेपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत एक करोड़ 90 लाख 74 हजार रुपये और केंद्र/राज्य वित्त से 30 लाख तीन हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed