{"_id":"0de5fd316b4a61e29a8acff3626a03e4","slug":"start-digging-of-wells-in-search-of-history-rambli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर रामबली की तलाश में कुएं की खुदाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर रामबली की तलाश में कुएं की खुदाई शुरू
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के दोघट थाना के हिस्ट्रीशीटर रामबली की तलाश में पुलिस और तहसील प्रशासन ने निरपुड़ा प्रधान मुनेश देवी के खेत में स्थित कुएं की शुक्रवार को खुदाई शुरू करा दी है। रामबली की मां ने प्रधान के बेटे निश्चय राणा पर हत्या कर शव को कुएं में दबाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अफसरों से शिकायत की थी।
निरपुड़ा गांव के हिस्ट्रीशीटर रामबली की मां कमलेश ने दो माह पूर्व आईजी से शिकायत की थी कि गांव के निश्चय राणा ने उसके बेटे रामबली की हत्या कर शव को अपने खेत में स्थित कुएं में दफना दिया है। शिकायत का अफसरों ने संज्ञान लेते हुए दोघट थाना पुलिस को कुएं की खुदाई करवाकर रामबली की तलाश करने की निर्देश दिए थे।
शुक्रवार को इस मामले में रमाला सीओ राजवीर सिंह और बड़ौत तहसील के नायब तहसीलदार, दोघट थाना पुलिस के साथ शुक्रवार को खेत में पहुंचे। उन्होंने निश्चय राणा के खेत में स्थित मिट्टी से अटे पड़े कुएं की जेसीबी मशीन से खुदाई शुरू करा दी। शुक्रवार की देर शाम तक खुदाई जारी थी, लेकिन रामबली का शव नहीं मिला। दोघट थाना प्रभारी लोकेश शर्मा का कहना है कि कुएं की करीब 30 फुट खुदाई हो चुकी है, अभी तक रामबली का शव नहीं मिला है।
विज्ञापन
मुझे नहीं पता मेरे बेटे का इस कुएं में शव है या दूसरे में
बागपत। कुएं की खुदाई के दौरान पुलिस ने रामबली की मां से पूछताछ की तो उसने पुलिस के सामने कहा कि उसके बेटे की हत्या की गई है, लेकिन उसे नहीं पता कि उसका शव इस कुएं में दबाया गया है या दूसरे में। कुछ समय पूर्व यह कुआं खाली पड़ा हुआ था।