फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Spread the thoughts of the father of the nation

राष्ट्रपिता के विचारों को लोगों तक पहुंचाए

Thu, 30 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Spread the thoughts of the father of the nation
राष्ट्रपिता के विचारों को लोगों तक पहुंचाए
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को गुराना मार्ग स्थित जिलाध्यक्ष के आवास पर श्रद्धांजलि समारोह और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं से गांधी विचारों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी ने कहा कि वर्तमान में गौड़से और गांधी विचारधारा की लड़ाई चल रही है। गौड्से विचारधारा के लोग महान देश की सभ्यता और सौहार्दपूर्ण संस्कृति को नष्ट करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस की लड़ाई इसी विचारधारा से है। इस विचारधारा को हराने के लिए कांग्रेस कोई कसर बाकी नहीं छोडे़गी। पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यपाल पथौलिया व घनश्याम शर्मा ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार गांधी विरोधी नीतियों पर चलकर भारत की एकता को खंडित करने का प्रयास कर रही है। गोष्ठी का संचालन शकील अहमद एडवोकेट ने किया। बैठक में बाबूराम शर्मा, तेजपाल शर्मा, शिवकुमार कटारिया, नूर मलिक, सभासद रहीसा बेगम, भगवती देवी, नरेंद्र, सुशीला, नूर हसन, अख्तर चौधरी, हलीमा, रेहाना, हारून मलिक माजिद अब्बासी आदि ने भाग लिया। उधर शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के छपरौली रोड स्थित कार्यालय पर भी महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीति तिवारी की मौजूदगी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गयी और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के प्रति भाजपा प्रदेश को दोषी ठहराया गया। इस अवसर पर राकेश सोदाई, सरिता पांचाल, प्रिया, गुलिस्ता, शाहजहां, सुषमा, नफीशा, अंजलि, प्रियंका, मनीषा, यशवीर, दीपक, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed