फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Spoiled academic calendar, no idea of studies or exams

Baghpat News: बिगड़ा शैक्षिक कैलेंडर, न पढ़ाई का पता और न ही परीक्षा का

Sat, 23 Sep 2023 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Spoiled academic calendar, no idea of studies or exams
बड़ौत। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय का शैक्षिक कैलेंडर बिगड़ जाने से छात्र-छात्राएं परेशान हैं, क्योंकि न तो समय पर पढ़ाई शुरू होती है और न ही परीक्षा का कोई समय तय है। इससे छात्र-छात्राएं चिंतित हैं। उन्होंने नियमित रूप से शिक्षा सत्र चालू कराकर समय पर परीक्षा कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

आपको बता दें कि पहले विवि द्वारा शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार हर बार समय पर शिक्षा सत्र शुरू हो जाता था और समय पर परीक्षा संपन्न करा दी जाती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से शैक्षिक सत्र पूरी तरह से बिगड़ रहा है। जिस कारण देरी से जारी होने वाली मेरिट के बाद दाखिले की तिथियां आगे बढ़ रहीं हैं। इसके बाद परीक्षा फार्म भरना, बैक पेपर परीक्षा, सेमेस्टर परीक्षा, प्राइवेट परीक्षा फार्म में लगभग 70 फीसदी सत्र बीत जाता है।
विज्ञापन

30 फीसदी सत्र में पढ़ाई, प्रैक्टिकल पूर्ण करने होते हैं। छात्र काफी परेशान रहते हैं क्योंकि उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। कक्षाओं में पढ़ाई शुरू होने के इंतजार में शिक्षक भी रहते हैं और छात्र भी, लेकिन अन्य कामों के चलते व्यस्ततम शेड्यूल रहने के कारण शैक्षिक कैलेंडर गड़बड़ा जाता है। छात्रों में सुनील, विनीत, अक्षय, दीपक आदि का कहना है कि शैक्षिक कैलेंडर बिगड़ जाने से अपना कोर्स पूरा कराने के लिए कोचिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन परीक्षाएं फिर भी देरी से शुरू हो रहीं हैं। इसका विवि के कुलपति को समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
शैक्षिक कैलेंडर को लेकर विवि के कुलपति से जल्द ही वार्ता की जाएगी, क्योंकि न तो परीक्षा का अब कोई समय रह गया है और न ही पढ़ाई का। छात्रों ने इस संबंध में कई बार शिकायत भी की है। जल्द ही समाधान कराए जाने का प्रयास किया जाएगा। - डाॅ. वीरेन्द्र सिंह प्राचार्य दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed