{"_id":"5f04b1268ebc3e42cb0e243f","slug":"speed-up-contact-tracing-samples-should-be-sent-immediately-lab-dm-baghpat-news-mrt4900089162","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज की जाए कांटेक्ट ट्रेसिंग, सैंपल तुरंत भेजे जाएं लैब : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज की जाए कांटेक्ट ट्रेसिंग, सैंपल तुरंत भेजे जाएं लैब : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य तेज होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम जो सैंपल ले रही हैं, उन्हें तुरंत जांच के लिए भेजा जाएं। स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे अलर्ट रहे।
डीएम ने कलक्ट्रेट कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी चल रही है। इसमें स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे अलर्ट रहना चाहिए। कांटेक्ट ट्रेसिंग युद्ध स्तर पर की जाए और जो सैंपलिंग प्रतिदिन की जाती हैं, उसे निर्धारित समय में लैब पर भेजा जाए। इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा सैंपल रिपोर्ट आने के बाद पोर्टल पर समयांतर्गत रिपोर्ट अपलोड हो जानी चाहिए। कंटेंनमेंट जोन में साफ-सफाई और सैनिटाइज कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करें। डोर टू डोर विशेष अभियान में लक्षण युक्त जो रोगी मिले, उनको ट्रेसिंग करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके टंडन, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भुजवीर, डॉ दिग्विजय उपस्थित रहे।
20 परिवारों की जांच की
अग्रवाल मंडी टटीरी। एएनएम निर्मला के नेतृत्व में टीम ने कस्बे की मंडी वार्ड में 20 परिवारों की जांच की। टीम में मंजू गोयल, तारावती शामिल है।
निरपुड़ा में चलाया सैनिटाइजेशन अभियान
दोघट। निरपुड़ा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अग्निशमन कर्मियों ने गांव में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। पांच जुलाई को निरपुड़ा में महिला संक्रमित मिली थी। ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने अधिकारियों से गांव को सैनिटाइज कराने की मांग की थी।