{"_id":"5fb6b8508ebc3e9bae32c9f3","slug":"speed-limit-fixed-on-18-routes-challan-will-be-done-if-vehicle-runs-fast-baghpat-news-mrt5117061186","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 मार्गों पर तय की गई गति सीमा, वाहन तेज दौड़ाए तो होगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 मार्गों पर तय की गई गति सीमा, वाहन तेज दौड़ाए तो होगा चालान
विज्ञापन
एनएच 709बी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे
- फोटो : BAGHPAT
हादसे रोकने के लिए प्रमुख मार्गों के लिए उठाया गया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिले के प्रमुख मार्गों पर हादसे रोकने के लिए वाहनों की गति सीमा तय कर दी गई है। निर्धारित स्पीड से ज्यादा तेज गति से वाहन चलाने पर चालान किया जाएगा। परिवहन विभाग ने मार्ग चिह्नित कर लिए हैं, जल्द ही इन पर संकेतक लगाने का कार्य किया जाएगा। एआरटीओ सुभाष राजपूत का कहना है कि 18 मार्गों को चिह्नित किया गया है। हादसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
------------------------
बाइक 40 और नौ सीटर वाहन की स्पीड होगी 60
बागपत। एआरटीओ ने बताया कि चिह्नित मार्गों पर बाइक और तिपहिया वाहन की स्पीड 40 किमी प्रति घंटा रहेगी। नौ सीट वाले वाहन की स्पीड 60 किमी प्रति घंटा, दस सीट वाले और समस्त माल वाहन वाहनों की स्पीड भी इन मार्गों पर 50-50 किमी प्रति घंटा तय कर दी गई है।
इन मार्गों को को किया गया चिह्नित
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर डूंडाहेड़ा से ककड़ीपुर पुलिस चौकी, हिंडन नदी पुल बालैनी से निवाड़ा पुल, बड़ौत से हिंडन नदी पुल, बड़ौत से अमीनगर सराय, भड़ल चौकी से बड़ौत, महिला थाना से हिंडन नदी पुल, भगौट से पिलाना होते हुए पिलाना भट्टा, डौला से पुरा महादेव, नैथला मोड से जागोस, धौली प्याऊ से बुढ़सैनी, बड़ौत से टांडा, टांडा से रमाला, बरनावा से दाहा, बड़ौत नहर से कोताना, छपरौली से बरनावा, पुसार से कैड़वा, नंगला से लूंब और बालैनी से बिनौली तक के मार्ग को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
इन मार्गों पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। गति सीमा पर नियंत्रण लग जाने से हादसों में कमी आएगी। पुलिस और परिवहन विभाग की टीम चेकिंग अभियान चलाएगा। इंटरसेप्टर वाहन की मदद भी ली जाएगी। - सुभाष राजपूत, एआरटीओ।