फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Special worship of Lord Ganesha

मंदिरों और घरों में दूसरे दिन हुई गणेश भगवान की विशेष पूजा

Sat, 11 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Special worship of Lord Ganesha
बागपत की भजन विहार कालोनी में भगवान गणेश की आरती करते श्रद्घालु - फोटो : BAGHPAT
मंदिरों में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/दोघट। गणेश चतुुर्थी पर्व के दूसरे दिन शनिवार को नगर व देहात के मंदिरों के अतिरिक्त घरों में विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में भजन-कीर्तन के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।
नगर के देशराज मोहल्ले के कुपेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरित किया। शाम को मंदिर में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां प्रेमपाल चौहान, मिंटू चौहान, अमित, राहुल, सदीप, राकेश चौहान मौजूद रहे। नगर की सिसाना रोड स्थित भूमिया मंदिर और भजन विहार में भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में विनोद भारद्वाज, मनोज फौजी, राहुल कश्यप, लवी, भूषण, विक्की, विजय, मनोज ठेकेदार मौजूद रहे। नगर के मंदिरों के अतिरिक्त घरों में भी भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

उधर, दोघट कस्बे के हनुमान मंदिर में गणेश महोत्सव के अवसर पर पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ उठाया। मंदिर में भगवान गणेश का हल्दी लगाकर अभिषेक किया। पंडित राकेश मिश्रा ने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति जयकारे लगाए। मंदिर में आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर विनोद गुप्ता, अजय अग्रवाल, रोबिन वर्मा, सिंटू, सचिन, सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed