फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Special inspection campaign will run in schools from 2nd to 29th February

Baghpat News: विद्यालयों में दो से 29 फरवरी तक चलेगा विशेष निरीक्षण अभियान

Fri, 19 Jan 2024 06:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
Special inspection campaign will run in schools from 2nd to 29th February
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। विद्यालयों में दो फरवरी से 29 फरवरी तक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक ने बीएसए को पत्र भेजकर विद्यालयों में निरीक्षण अभियान चलाने के लिए अधिकारियों को विद्यालयों का आंवटन करने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण अभियान के दौरान अधिकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन वितरण की समीक्षा, विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्य के अंतर्गत कराए गए कार्यों की समीक्षा, निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों के विरुद्ध की गई कार्रवाई का विवरण पांच मार्च तक प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। बीएसए आकांक्षा रावत ने बताया कि विशेष निरीक्षण अभियान चलाने के लिए ब्लॉक वार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

----
खेलकूद प्रतियोगिता 21 और 23 को
बागपत। खेल विभाग की ओर से 21 जनवरी को बाबा शाहमल स्टेडियम बड़ौत में जिला स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग की वुशू प्रतियोगिता और 23 जनवरी को जिला खेल कार्यालय में जूनियर बालक वर्ग की सेपक टकरा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रति के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
क्रास कंट्री दौड़ 26 को
बागपत। जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर खेल विभाग की ओर से सीनियर बालक वर्ग की पांच किलोमीटर और सीनियर बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर की क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन कराया जाएगा। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed