{"_id":"63c98eac4dcf4a7d066e49b6","slug":"special-bus-will-be-run-for-the-convenience-of-students-in-board-exams-baghpat-news-c-14-1-85531-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बोर्ड परीक्षा में छात्रों की सुविधा के लिए चलाई जाएगी स्पेशल बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बोर्ड परीक्षा में छात्रों की सुविधा के लिए चलाई जाएगी स्पेशल बस
Fri, 20 Jan 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगपत। बोर्ड परीक्षा में छात्रों को परीक्षा केंद्र आने जाने के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने उपसंभागीय परिवहन अधिकारी व रोडवेज के आरएम को पत्र भेजकर परीक्षा में बसों का संचालन कराने के निर्देश दिए हैं।
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 31669 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंंगे। परीक्षा में छात्र-छात्राओं को केंद्रों पर आने-जाने में परेशानी न हो इसके लिए स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि 16 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरु हो रही है। पहली पानी में सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक परीक्षा होंगी। परीक्षा में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। इस बारे में रोडवेज के आरएम और एआरटीओ को स्पेशल बस का संचालन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
-- --
सौ मीटर के दायरे में लागू रहे धारा 144
परीक्षा नकलविहीन बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों की सौ मीटर की दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर प्रबंधक और प्रबंध समिति के सदस्यों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से सभी केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगा।
विज्ञापन
-- --
केंद्रों पर निर्वाध होगी बिजली की सप्लाई
बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्रों की जिला स्तर और शासन स्तर से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। परीक्षा के दौरान केंद्रों की निगरानी में कोई व्यवधान न पड़े, इसके लिए परीक्षा के समय निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाएगी। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता को परीक्षा में बिजली की व्यवस्था सुचांरु रुप से आपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं।