फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sparking in the dilapidated wires, stampede on the road

जर्जर तारों में हुई स्पार्किंग, सड़क पर मची भगदड़

Fri, 03 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sparking in the dilapidated wires, stampede on the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। रेलवे रोड पर शुक्रवार को उच्च क्षमता के जर्जर तारों में अचानक स्पार्किंग हो गई। इससे मार्ग से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। नगरवासियों ने विभागीय अधिकारियों से जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है।
नगरवासी संजीव कुमार, राजपाल, योगेंद्र, आनंद, रमेश, जितेंद्र, प्रदीप, मनोज आदि ने बताया कि क्षेत्र में अधिकांश विद्युत लाइनें जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। आए दिन तार टूटकर मार्गों पर गिरते रहते है। इसके बावजूद ऊर्जा निगम के अधिकारी जर्जर तारों को नहीं बदलवा रहे है। रेलवे रोड नगर का सबसे व्यस्त रोड है। शुक्रवार की सुबह यहां उच्च क्षमता के विद्युत तारों में तेज स्पार्किंग होने लगी। राहगीरो ने इधर उधर दौड़कर अपनी जान बचाई। बिजली आपूर्ति बंद होने पर स्पार्किंग बंद हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उन्होंने एसडीओ से जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है। एसडीओ संजय कुमार का कहना है कि उच्च अधिकारियों से वार्ता कर नगरवासियों की समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में आग लगने से मची अफरा-तफरी
बड़ौत। बिजरौल रोड पर शगुन फार्म हाउस के पास रखे 250 केवी के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। इससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफार्मर में लगी आग से कई घरों की बिजली भी गुल हो गई। सूचना पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाई। तीन घंटे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed