फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP will conduct tractor rally at tehsil level on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर तहसील स्तर पर ट्रैक्टर रैली निकालेगी सपा

Sun, 24 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
SP will conduct tractor rally at tehsil level on Republic Day
- बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर सपा तहसील स्तर पर ट्रैक्टर रैली निकालेगी। इसके लिए प्रत्येक तहसील में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

सपा जिलाध्यक्ष ने सोनीपत स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। सबसे पहले उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने जीवन को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए संघर्ष में झोंक दिया था। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील में राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैक्टर रैली निकालने का निर्णय लिया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी एवं अर्जुन अवार्डी शोकेंद्र तोमर को बड़ौत, डॉ जितेंद्र यादव और डॉ जगपाल यादव को तहसील खेकड़ा, जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान एवं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव को बागपत तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिंह, विवेक वर्धन शर्मा, डॉ रियासत अली, तहसीम, सभासद हारूण, रॉकी देवधर, साबू अब्बासी, कपिल कुमार, अरशद, देवेंद्र कुमार, जाहिद खान, राजू प्रजापति, मुन्ना, साजिद, अब्दुल वाहिद, राधे गुर्जर, रविंद्र नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed