फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP's son targets gold medal

एसपी के बेटे ने स्वर्ण पदक पर साधा निशाना

Wed, 01 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
SP's son targets gold medal
ओम साईं शूटिंग एकेडमी पर मेडल दिखाते विजेता बच्चे - फोटो : BARAUT
श्री ओम सांई शूंटिग एकेडमी पर चल रही तीन दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन

अन्य शूटरों ने भी शानदार प्रदर्शन किया, ट्राफी और प्रमाण पत्र दिए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। श्री ओम सांई शूटिंग एकेडमी पर चल रही तीन दिवसीय प्रथम श्री ओम शूटिंग चैंपियनशिप में एसपी नीरज कुमार के बेटे शौर्यादित्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा अन्य शूटरों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

तीसरे दिन आयोजित चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी नीरज जादौन की पत्नी प्रतीक्षा सिंह जादौन ने फीता काटकर किया। रेंज प्रबंधक मास्टर रामबीर तपस्वी ने बताया कि चैंपियनशिप में एसपी नीरज जादौन के बेटे शौर्यादित्य जादौन ने अंडर-14 में 10 मीटर एयर पिस्टल एनआर में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा मोनू तोमर पुत्र विनोद निवासी बावली ने सीनियर कैटेगरी में स्वर्ण, वंश तोमर बासौली ने यूथ वर्ग में कांस्य पदक जीता। टीम वर्ग में विराट तोमर, देव तोमर ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा एनआर यूथ में केतन ने 400 में से 381 अंक प्राप्त कर प्रथम, वंश चौधरी ने 400 में से 379 अंकों के साथ द्वितीय और दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आईएसएसएफ में अंकुर मलिक ने सीओसी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पदक और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रतीक्षा जैन जादौन ने कहा कि लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. राजपाल तोमर, कोच अंकुर शर्मा, उमंग आर्य, नितिन तोमर, जतिन श्योरान, हर्ष तोमर, आयुषी, मोनू तोमर, विशाल, अंकुर मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed