फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP reprimanded CO and Kotwal

एसपी ने सीओ व कोतवाल को लगाई लताड़

Wed, 22 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
SP reprimanded CO and Kotwal
एसपी ने सीओ व कोतवाल को लगाई फटकार
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। अश्लील ऑडियो वायरल होने की शिकायत के बावजूद कार्रवाई न किए जाने पर एसपी ने सीओ और कोतवाल के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। एसपी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
कोतवाली बड़ौत के एक गांव की छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल किए जाने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत एसपी से की। जिस पर एसपी ने सीओ युवराज सिंह और कोतवाल देवेश कुमार शर्मा को कड़ी फटकार लगाई। एसपी ने मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

दरअसल मामला कोतवाली बड़ौत के एक गांव का है। गांव के कुछ लोगों ने गांव की रहने वाली नगर के एक डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम की छात्रा को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर एक अश्लील ऑडियो वायरल किया था। छात्रा को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने क्षुब्ध होकर मंगलवार को अपने पेपर छोड़ दिया था और खुद को एक कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने किसी प्रकार उसे बचाकर उसका उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस मामले में की सूचना चौकी इंचार्ज, कोतवाल व सीओ को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को छात्रा के परिजन एसपी से मिले और पूरे प्रकरण की जानकारी दी।
इस मामले में सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed